चीनी ट्विटर सिना वेयबो पर आते ही छा गए नरेंद्र मोदी, चीनवासियों को कहा हैलो
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बीजिंग : अगले हफ्ते चीन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चीनी सोशल मीडिया सिना वेइबो पर पदार्पण किया और वह 50 करोड से ज्यादा सदस्यों वाली इस लोकप्रिय मोइक्रोब्लॉग साइट पर अपना एकाउंट खोलने वाले पहले भारतीय नेता बन गए. ट्विटर से मिलती-जुलती माइक्रोब्लॉग साइट पर चीनी भाषा में डाली गई […]
विज्ञापन
बीजिंग : अगले हफ्ते चीन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चीनी सोशल मीडिया सिना वेइबो पर पदार्पण किया और वह 50 करोड से ज्यादा सदस्यों वाली इस लोकप्रिय मोइक्रोब्लॉग साइट पर अपना एकाउंट खोलने वाले पहले भारतीय नेता बन गए.
ट्विटर से मिलती-जुलती माइक्रोब्लॉग साइट पर चीनी भाषा में डाली गई अपनी पहली पोस्ट में मोदी ने लिखा, हेलो चीन. वेइबो के माध्यम से चीनी मित्रों से संपर्क के लिए उत्सुक हूं. वेइबो पर उनके एकाउंट कनेक्ट विद पीएम नरेन्द्र मोदी के खुलने के पहले घंटे में 7000 से ज्यादा हिट हुए. बहुत से ब्लॉगर ने चीन के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके आने का स्वागत किया.
एक ब्लॉगर ने मोदी को हैंडसम कह कर उनकी तारीफ की, दूसरे ने उनका अभिवादन करते हुए वेइबो पर उनका स्वागत किया. एक पोस्ट में कहा गया, एक और अंतरराष्ट्रीय हस्ती वेइबो में शामिल हुई. चीनी अवाम के साथ अपना संपर्क बढाने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन समेत अनेक अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने वेइबो पर अपना एकाउंट खोला है.
बहरहाल, एक नापसंदीदा टिप्पणी भी की गई है. एक चीनी माइक्राब्लॉगर ने चीन का आधिकारिक रुख दोहराते हुए कहा कि दक्षिणी तिब्बत चीन का हिस्सा है. उल्लेखनीय है कि चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का एक हिस्सा है.
मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कई बार चीन की यात्रा की थी. प्रधानमंत्री के रुप में वह 14 मई से 16 मई तक चीन की पहली यात्रा करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि यात्रा के दिन निकट आने के साथ ही सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर देने वाले मोदी अपने चीनी ट्वीट में इजाफा करेंगे.
यहां अधिकारियों को उम्मीद है कि दूसरे देशों की तरह चीन में भी मोदी की सोशल मीडिया पहुंच बढेगी और उनकी पोस्ट पर जोरदार प्रतिक्रिया होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










