केट और विलियम की बच्ची ''प्रिंसेज ऑफ कैंब्रिज'' ने ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में डाली नई जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2015 3:35 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : प्रिंसेज ऑफ कैंब्रिज को जन्म लिए महज दो दिन हुए हैं लेकिन वह ब्रितानी अर्थव्यवस्था में लगभग आठ करोड पाउंड का उछाल ला चुकी है क्योंकि शाही परिवार के प्रशंसक यादगार निशानियों की खरीददारी में जुट गए हैं. केट और विलियम की इस बच्ची का जन्म बीती दो मई को हुआ था. द […]
विज्ञापन
लंदन : प्रिंसेज ऑफ कैंब्रिज को जन्म लिए महज दो दिन हुए हैं लेकिन वह ब्रितानी अर्थव्यवस्था में लगभग आठ करोड पाउंड का उछाल ला चुकी है क्योंकि शाही परिवार के प्रशंसक यादगार निशानियों की खरीददारी में जुट गए हैं. केट और विलियम की इस बच्ची का जन्म बीती दो मई को हुआ था.
द मिरर की खबर के अनुसार, यादगार निशानी वाले मग, प्लेटों और टीशर्ट दुकानों में आने के साथ ही शेल्फों से गायब भी हो चुके हैं. ऐसे में विशेषज्ञों का दावा है कि राजकुमारी के दस साल की होने से पहले ही राजकोष में एक अरब पाउंड तक की बढोत्तरी हो जाएगी. डचेस ऑफ कैंब्रिज के पहले बच्चे राजकुमार जॉर्ज, अपने जन्म के वर्ष 2013 में देश में 24.7 करोड पाउंड का कारोबार लेकर आए थे.
कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि राजकुमार की छोटी बहन लोगों की खरीददारी की आदतों पर जॉर्ज के प्रभाव से कहीं ज्यादा प्रभाव छोडेगी और ऐसा फैशन पर उसके प्रभाव के कारण हो सकता है.
फैशन सलाहाकार पेट्रिशिया डेविडसन ने कहा, हर कोई देखेगा कि उसने पहना क्या है? जब केट अपनी बच्ची के लिए कपडे खरीदेंगी तो लोग उनका अनुसरण ठीक वैसे ही करेंगे, जैसे वे केट के परिधानों का अनुसरण करते हैं. मुझे लगता है कि एक लडके की तुलना में लडकी का ज्यादा प्रभाव पडेगा. एक राजकुमारी के रुप में उसकी पहुंच दुनिया के सबसे खूबसूरत कपडों और जेवरों तक होगी. इसका अर्थ है कि वह दुनिया की सबसे ज्यादा फैशनेबल और मशहूर लडकियों के खास क्लब में पहले ही शामिल हो चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




