रीढ की हड्डी में चोट के चलते अपंग हुआ बगदादी

लंदन : इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बक्र अल बगदादी रीढ की हड्डी में चोट के चलते अपंग हो गया है और वह इस दुर्दांत समूह का दोबारा कभी नेतृत्व नहीं कर पाएगा. मीडिया में आई एक खबर में यह बताया गया है. द गार्डियन की खबर के मुताबिक दुनिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी करीब […]
लंदन : इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बक्र अल बगदादी रीढ की हड्डी में चोट के चलते अपंग हो गया है और वह इस दुर्दांत समूह का दोबारा कभी नेतृत्व नहीं कर पाएगा. मीडिया में आई एक खबर में यह बताया गया है. द गार्डियन की खबर के मुताबिक दुनिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी करीब 45 साल का है. उसका इलाज दो चिकित्सक कर रहे हैं जो संगठन के गढ मोसुल से उसके ठिकाने पर गए हैं.
अखबार के मुताबिक पश्चिमोत्तर इराक में अमेरिकी हवाई हमले में घायल होने के दो महीने बाद यह स्वयंभू खलीफा द्वारा आतंकी संगठन का दोबारा कमान संभालना अभी बाकी है जिसने पिछले साल जून से इराक और सीरिया को रौंद दिया है. ब्रिटिश अखबार ने बताया है कि आईएसआईएस से जुडे तीन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि बगदादी के जख्म उसे दोबारा संगठन का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं होने देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




