रेडियो पाकिस्तान 11 को प्रसारित करेगा जिन्ना का भाषण

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकारी रेडियो सेवा आगामी 11 सितंबर को मुहम्मद अली जिन्ना के उन दो अहम भाषणों को प्रसारित करेगी जिनकी रिकॉडिंग भारत ने पिछले दिनों पाकिस्तानी सरकार के सुपुर्द की थी. जिन्ना के इन भाषणों में से एक बंटवारे से दो महीने पहले तीन जून, 1947 को दिया गया था. इसमें जिन्ना पश्चिमोत्तर […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकारी रेडियो सेवा आगामी 11 सितंबर को मुहम्मद अली जिन्ना के उन दो अहम भाषणों को प्रसारित करेगी जिनकी रिकॉडिंग भारत ने पिछले दिनों पाकिस्तानी सरकार के सुपुर्द की थी.
जिन्ना के इन भाषणों में से एक बंटवारे से दो महीने पहले तीन जून, 1947 को दिया गया था. इसमें जिन्ना पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पाकिस्तान अथवा भारत के साथ जाने को लेकर जनमत संग्रह कराए जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.दूसरा भाषण 14 अगस्त, 1947 को दिया गया था. इसमें जिन्न‘पाकिस्तान में सभी समुदायों की भलाई’ के बारे में बात कर रहे हैं.
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेडियो पाकिस्तान का इरादा है कि इन ऐतिहासिक भाषणों को 11 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा. 11 सितंबर को जिन्ना की पुण्यतिथि है. पाकिस्तान के आग्रह पर आकाशवाणी ने पिछले दिनों इन भाषणों की रिकॉर्डिंग पाकिस्तान को सौंपी थी.
पिछले साल 29 मार्च को पाकिस्तान प्रसारण निगम के तत्कालीन प्रमुख मुर्तजा सोलांगी ने आकाशवाणी महानिदेशक लीलाधर मंदलोई से आग्रह किया था कि कराची में जिन्ना द्वारा राष्ट्रपति के तौर पर दिए गए पहले भाषण की रिकॉर्डिंग मुहैया कराई जाए.सोलांगी ने नवंबर, 2011 में आकाशवाणी का दौरा किया था और उस दौरान उन्हें बताया गया था कि जिन्ना के भाषणों की रिकॉडिंग मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










