रुसी अंतरिक्षयान हुआ नियंत्रण से बाहर, गिर रहा है वापस पृथ्वी की ओर

Published at :29 Apr 2015 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
रुसी अंतरिक्षयान हुआ नियंत्रण से बाहर, गिर रहा है वापस पृथ्वी की ओर

मास्को: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए सामान की आपूर्ति करने वाला रुस का मानवरहित मालवाहक अंतरिक्षयान पृथ्वी की तरफ वापस लौट रहा है और ऐसा लगता है कि वह नियंत्रण से बाहर हो गया है. स्थिति से जुडे एक अधिकारी ने कहा कि यह पीछे बढने लगा है. वह कहां जाएगा, कुछ कहा नहीं जा […]

विज्ञापन
मास्को: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए सामान की आपूर्ति करने वाला रुस का मानवरहित मालवाहक अंतरिक्षयान पृथ्वी की तरफ वापस लौट रहा है और ऐसा लगता है कि वह नियंत्रण से बाहर हो गया है.
स्थिति से जुडे एक अधिकारी ने कहा कि यह पीछे बढने लगा है. वह कहां जाएगा, कुछ कहा नहीं जा सकता.इस संबंध में रुस की अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा जल्द आधिकारिक बयान आने की संभावना है.
उन्होंने कहा कि यह साफ है कि पूरी तरह नियंत्रण से बाहर की प्रतिक्रियाएं शुरु हो गई हैं.अधिकारी ने कहा कि अंतरिक्षयान के पीछे लौटने से मिशन खत्म होने की आशंका है. हालांकि रुस के अधिकारी इसे बचाने के लिए इससे फिर से संपर्क का प्रयास करेंगे.
मिशन से जुडे अधिकारियों का कहना है कि वे यान से संपर्क करने की दोबारा कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब यह मुश्किल लग रहा है. उनका कहना है कि यह भी बता पाना मुश्किल है कि यान कब धरती में वापस गिरेगा. उन्होंने कहा कि यह घटना इस तरह की पहली स्थिति है.
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए सामान की आपूर्ति करने वाला रुस का एक मानवरहित मालवाहक अंतरिक्षयान कल भेजा गया था लेकिन उसे छोडे जाने के कुछ समय बाद ही उससे संपर्क टूट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola