ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में तीसरे स्थान पर हैं मोदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बर्लिन : प्रधानमंत्री पद संभालने के एक साल के भीतर ही नरेंद्र मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के तीसरे नेता बन गए हैं जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस फेहरिश्त में पहले पायदान पर हैं. आज जारी की गई एक रिपोर्ट में यह बताया गया है. विदेश […]
विज्ञापन
बर्लिन : प्रधानमंत्री पद संभालने के एक साल के भीतर ही नरेंद्र मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के तीसरे नेता बन गए हैं जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस फेहरिश्त में पहले पायदान पर हैं.
आज जारी की गई एक रिपोर्ट में यह बताया गया है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री हैं.
पीआर कंपनी बर्सन-मारस्टेलर की ओर से जारी ट्विटर अकाउंटों के सालाना ट्विप्लोमेसी विश्लेषण में कहा गया है, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अब भी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं.उनके करीब छह करोड फॉलोअर हैं. लेकिन पोप फ्रांसिस करीब दो करोड फॉलोअरों के साथ दूसरे पायदान पर हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2014 में चुने जाने के बाद से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, काबिज तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्डोगन को पीछे छोडकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.
एर्डोगन और व्हाइट हाउस के छह-छह लाख फॉलोअर हैं. इस साल 24 मार्च तक मोदी के फॉलोअरों की संख्या 10,902,510 थी. हालांकि, अप्रैल अंत में यह आंकड़ा 1 करोड़ 20 लाख फ़ॉलोअर्स की संख्या को पार कर गया है.
प्रभाव के मामले में पोप सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ओबामा के बाद सबसे प्रभावशाली माने जाने लोगों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










