शरीफ ने एम्स में भर्ती सोनिया को गुलदस्ता भिजवाया था

Updated at :04 Sep 2013 8:10 PM
विज्ञापन
शरीफ ने एम्स में भर्ती सोनिया को गुलदस्ता भिजवाया था

इस्लामाबाद : नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की वजह से भारत और पाकिस्तान में उपजे तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पिछले दिनों संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने पर उन्हें गुलदस्ता भिजवाया था.बीते 26 अगस्त को संसद में चर्चा के दौरान तबियत बिगड़ने पर सोनिया को दिल्ली के अखिल भारतीय […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की वजह से भारत और पाकिस्तान में उपजे तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पिछले दिनों संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने पर उन्हें गुलदस्ता भिजवाया था.बीते 26 अगस्त को संसद में चर्चा के दौरान तबियत बिगड़ने पर सोनिया को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था.

एक समाचार पत्र अनुसार शरीफ के आदेश पर पाकिस्तानी विदेश विभाग ने नई दिल्ली में अपने उच्चायोग से कहा कि वह सोनिया को गुलदस्ता भेंट करे. यह गुलदस्ता ‘जल्द सेहतमंद हो जाइए’ के संदेश के साथ भेजा गया था.

पिछले छह अगस्त को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के हमले में पांच भारतीय सैनिकों के मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था. दोनों देशों के बीच कई बार गोलीबारी हुई. पाकिस्तान का कहना है कि भारतीय सैनिकों की हत्या में उसके सैनिक शामिल नहीं थे. शरीफ ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola