सीरिया संकट : पुतिन ने किया पश्चिमी देशों को आगाह

Updated at :04 Sep 2013 2:54 PM
विज्ञापन
सीरिया संकट : पुतिन ने किया पश्चिमी देशों को आगाह

नोवो ओगारयोवो (रुस) : राष्ट्रपति ब्लादमीर पुतिन ने सीरिया के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ पश्चिम को आगाह किया है लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि दमिश्क ने अपने लोगों के खिलाफ विषैली गैस का इस्तेमाल किया है तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने संबंधी संयुक्त राष्ट्र […]

विज्ञापन

नोवो ओगारयोवो (रुस) : राष्ट्रपति ब्लादमीर पुतिन ने सीरिया के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ पश्चिम को आगाह किया है लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि दमिश्क ने अपने लोगों के खिलाफ विषैली गैस का इस्तेमाल किया है तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने संबंधी संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का समर्थन करने से रुस पीछे नहीं हटेगा.

पुतिन ने एक साक्षात्कार में कहा कि मास्को ने सीरिया को एस-300 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के कुछ उपकरण और सामग्री मुहैया करायी है ,लेकिन उसने निकट भविष्य में यह सामग्री भेजे जाने पर पाबंदी लगा दी है.उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समर्थन के बिना पश्चिमी देश सीरिया पर हमला करते हैं तो रुस शक्तिशाली मिसाइल प्रणाली अन्यत्र कहीं भी बेच सकता है.

सेंट पीटर्सबर्ग में जी-20 देशों की कल शुरु हो रही शिखर बैठक के पहले उनका यह साक्षात्कार प्रकाशित हुआ है. बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जोर रहने की उम्मीद है लेकिन इस आरोप पर भी गौर किये जाने की उम्मीद है कि सीरिया सरकार ने कथित तौर पर देश में जारी गृहयुद्ध में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया.

पुतिन ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाली बैठक के रद्द होने को लेकर भी खेद जाहिर किया. माना जा रहा था कि यह बैठक सम्मेलन से पहले होगी. लेकिन, उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि दोनों नेताओं के बीच सीरिया और अन्य मुद्दों पर गंभीर बातचीत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola