असमा को भारत यात्रा के दौरान मारने की थी पाक की योजना!

Updated at :04 Sep 2013 8:39 AM
विज्ञापन
असमा को भारत यात्रा के दौरान मारने की थी पाक की योजना!

वॉशिंगटन: पाकिस्तान के सुरक्षा प्रतिष्ठानों के रवैये की कड़ी आलोचक करने वाली असमा जहांगीर को पाक सैन्य अधिकारी मारने की फिराक में थे. उनकी योजना असमा को भारत यात्रा के दौरान मारने की थी. यह खुलासा अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में की गई है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका की […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन: पाकिस्तान के सुरक्षा प्रतिष्ठानों के रवैये की कड़ी आलोचक करने वाली असमा जहांगीर को पाक सैन्य अधिकारी मारने की फिराक में थे. उनकी योजना असमा को भारत यात्रा के दौरान मारने की थी.

यह खुलासा अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में की गई है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को इस साजिश का पता चल गया था. हालांकि बाद में इस योजना को पाक सैन्य अधिकारियों ने रद्द कर दिया था. योजना के रद्द करने का मुख्‍य कारण था कि असमा को इसके बारे में पता चल गया था और उन्होंने यह जानकारी आम कर दी थी.

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस संबंध में खुफिया एजेंसियों को मई, 2012 में सुबूत मिले थे. टॉप सीक्रेट डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola