Facebook और Google ने भूकंप प्रभावित नेपाल में लोगों का पता लगाने के ऐप्लीकेशन शुरु किये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल में भूकंप के बाद जहां कई लोग अपने प्रियजनों का पता लगा रहे हैं, गूगल ने व्यक्ति का पता लगाने वाली सुविधा पेश की है जबकि फेसबुक ने लापता व्यक्तियों का पता लगाने और उनकी सूचना देने के लिए सेफ्टी चेक सुविधा शुरु की है. गूगल फाइंडर एक ऐसी सुविधा है जो […]
विज्ञापन
काठमांडो : नेपाल में भूकंप के बाद जहां कई लोग अपने प्रियजनों का पता लगा रहे हैं, गूगल ने व्यक्ति का पता लगाने वाली सुविधा पेश की है जबकि फेसबुक ने लापता व्यक्तियों का पता लगाने और उनकी सूचना देने के लिए सेफ्टी चेक सुविधा शुरु की है. गूगल फाइंडर एक ऐसी सुविधा है जो प्राकृतिक या मानवीय आपदा के बाद व्यक्तियों को अपने मित्रों और प्रियजनों से जुडने में मदद करती है.
शनिवार के 7.9 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद गूगल ने व्यक्तियों का पता लगाने और उनके बारे में जानकारी देने में मदद के लिए अपने पर्सन फाइंडर ऐप में एक हैंडल बनाया गया है.
इस ऐप्लीकेशन का लिंक गूगल के होमपेज www.google.com.np पर मुहैया कराया गया है. नेपाल के ईकांतिपुर ऑनलाइन ने बताया कि वेबसाइट का दावा है कि वह वर्तमान में 5300 रिकार्ड का पता लगा रहा है.
इस बीच फेसबुक ने भी नेपाल में भूकंप के मद्देनजर सेफ्टी चेक फीचर सक्रिय कर दिया है. यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को मित्रों और परिवार को यह सूचित करने में मदद करती है कि वे आपदा क्षेत्र के बीच में सुरक्षित हैं. फेसबुक इंजीनियरों ने इस सुविधा को 2011 में जापान में भूकंप और सूनामी के बाद विकसित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




