ePaper

श्रीलंका : महिंद्रा राजपक्षे को नयी सरकार द्वारा उनके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमे का डर

Updated at : 24 Apr 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका : महिंद्रा राजपक्षे को नयी सरकार द्वारा उनके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमे का डर

कोलंबो : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने आज आशंका जताई कि उनके उत्तराधिकारी मैत्रीपाला सिरीसेना के नेतृत्व वाली नयी सरकार उनके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा चला सकती है. राजपक्षे ने यह आशंका भ्रष्टाचार निरोधक जांचकर्ताओं द्वारा उनके दो भाइयों से पूछताछ करने के एक दिन बाद जाहिर की है. पूर्व राष्ट्रपति ने […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने आज आशंका जताई कि उनके उत्तराधिकारी मैत्रीपाला सिरीसेना के नेतृत्व वाली नयी सरकार उनके पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा चला सकती है.

राजपक्षे ने यह आशंका भ्रष्टाचार निरोधक जांचकर्ताओं द्वारा उनके दो भाइयों से पूछताछ करने के एक दिन बाद जाहिर की है. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, अगला नंबर गोताभाया राजपक्षे, महिंद्रा राजपक्षे, नमल राजपक्षे और योशिता राजपक्षे का होगा. संसद सदस्य नमल और योशिता राजपक्षे के बेटे हैं और गोताभया उनके छोटे भाई हैं.
राजपक्षे ने नेशनल हास्पीटल में अपने छोटे भाई बासिल राजपक्षे से मिलने के बाद ये टिप्पणियां कीं. बासिल को अस्पताल में ही हिरासत में रखा गया है.
बासिल को बुधवार को पुलिस की आर्थिक अपराध जांच इकाई ने गिरफ्तार किया था. उन पर आजीविका विकास के उददेश्य वाले करोड़ों रुपये के राजस्व के गबन का आरोप है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola