भारत में घट रहा मलेरिया, विश्व में हर साल मरते हैं पांच लाख लोग : डब्ल्यूएचओ

Published at :24 Apr 2015 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में घट रहा मलेरिया, विश्व में हर साल मरते हैं पांच लाख लोग : डब्ल्यूएचओ

जिनीवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि भारत में पिछले तीन वर्षों में मलेरिया से होने वाली मौतों में काफी कमी आई है, जबकि इस मच्छर जनित रोग से विश्व में हर साल पांच लाख से अधिक लोगों की जान चली जाती है. इसने कहा कि 2013 में मलेरिया से विश्वभर में […]

विज्ञापन
जिनीवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि भारत में पिछले तीन वर्षों में मलेरिया से होने वाली मौतों में काफी कमी आई है, जबकि इस मच्छर जनित रोग से विश्व में हर साल पांच लाख से अधिक लोगों की जान चली जाती है.
इसने कहा कि 2013 में मलेरिया से विश्वभर में पांच लाख 84 हजार लोगों की मौत हुई. इनमें पांच साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या तीन चौथाई है.
हालांकि मलेरिया का वैश्विक आंकडा 30 प्रतिशत घटा है और 2000 और 2013 के बीच मृत्यु दर में 40 प्रतिशत की कमी आई है. डब्ल्यूएचओ वैश्विक मलेरिया कार्यक्रम के रिचर्ड सिबुल्स्किस ने कहा, मलेरिया का आंकडा विश्वभर में 30 प्रतिशत घटा है, 2000 और 2013 के बीच मृत्यु दर में 40 प्रतिशत की कमी आई है.
उन्होंने कहा, हमें जो आंकडे मिले हैं, वह बताते हैं कि भारत में पिछले तीन वर्षों में मलेरिया में बडी कमी आई है. डब्ल्यूएचओ के आंकडे के अनुसार 2013 में भारत में मलेरिया से 28 हजार लोगों की मौत हुई, जबकि सालाना के हिसाब से यह आंकडा 46 हजार का हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola