नेपाल हादसा : 17 श्रद्धालुओं के शव गुजरात पहुंचे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2015 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

अहमदाबाद: कल नेपाल में एक बस हादसे में मरे 17 श्रद्धालुओं के शव आज रात गुजरात में सुरेंद्र नगर जिले के उनके गृह स्थानों पर पहुंचे. समूची वधावन तहसील के लोगों ने आज मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन का बंद रखा क्योंकि ज्यादातर पीडित इसी तहसील के रहने वाले थे. गुजरात के […]
विज्ञापन
अहमदाबाद: कल नेपाल में एक बस हादसे में मरे 17 श्रद्धालुओं के शव आज रात गुजरात में सुरेंद्र नगर जिले के उनके गृह स्थानों पर पहुंचे. समूची वधावन तहसील के लोगों ने आज मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन का बंद रखा क्योंकि ज्यादातर पीडित इसी तहसील के रहने वाले थे.
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने आज शाम शहर के हवाईअड्डे पर कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना का एक विमान तीर्थयात्रियों के शवों और घायलों को यहां लेकर आया.’’ उन्होंने कहा कि सभी शव वधावन तहसील के संबंधित गांवों को भेज दिए गए हैं. घायल 22 लोगों में से छह को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




