इस साल के आखिर में भारत यात्रा पर आयेंगी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2015 5:28 PM (IST)
विज्ञापन

जकार्ता : दशकों पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार की जासूसी होने की खबरों पर उठे विवाद के बीच सरकार ने आज कहा कि नेताजी की जर्मनी में रहने वाल पुत्री इस साल के आखिर में भारत की यात्रा करेंगी और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं. विदेश मंत्रालय ने एक […]
विज्ञापन
जकार्ता : दशकों पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार की जासूसी होने की खबरों पर उठे विवाद के बीच सरकार ने आज कहा कि नेताजी की जर्मनी में रहने वाल पुत्री इस साल के आखिर में भारत की यात्रा करेंगी और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं.
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अनीता बोस फाफ ने बर्लिन में भारतीय वाणिज्य दूतावास को बताया कि वह इस साल के आखिर में भारत जाएंगी जहां वह मोदी से मुलाकात करना चाहती हैं.
यहां एशियन अफ्रीकन सम्मेलन के लिए आईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ आये विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने इन दावों को खारिज कर दिया कि अनीता को 13 अप्रैल को मोदी के सम्मान में बर्लिन में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था.
स्वरुप ने कहा, बर्लिन में हमारे दूतावास ने 13 अप्रैल को सार्वजनिक स्वागत समारोह के लिए अनिता फाफ को आमंत्रित किया था. अनीता ने कहा था कि वह बावेरिया में रहती हैं जहां से समारोह के लिए बर्लिन आने के लिए उन्हें लंबी यात्रा करनी होगी. इससे पहले नेताजी के पौत्र सूर्यकुमार बोस ने जर्मनी में मोदी से मुलाकात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




