दुनिया के 50 सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों में भारतीय पासपोर्ट का है 48वां नंबर!

लंदन : एक वैश्विक सर्वेक्षण में भारतीय पासपोर्ट को 50 सबसे शक्तिशाली यात्रा दस्तावेजों में 48वें पायदान पर रखा गया है. वहीं इस सूची में शीर्ष पर स्वीडन है. जर्मनी स्थित गो यूरो वेबसाइट ने वीजा-मुक्त प्रवेश, आवेदन का खर्च और पासपोर्ट हासिल करने में लगने वाले समय के आधार पर शीर्ष 50 देशों की […]
लंदन : एक वैश्विक सर्वेक्षण में भारतीय पासपोर्ट को 50 सबसे शक्तिशाली यात्रा दस्तावेजों में 48वें पायदान पर रखा गया है. वहीं इस सूची में शीर्ष पर स्वीडन है.
जर्मनी स्थित गो यूरो वेबसाइट ने वीजा-मुक्त प्रवेश, आवेदन का खर्च और पासपोर्ट हासिल करने में लगने वाले समय के आधार पर शीर्ष 50 देशों की सूची तैयार की है.
सूची में निचले पायदान पर आने वाला भारत 52 देशों के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की पेशकश करता है और भारतीय पासपोर्ट हासिल करने में 24 डालर खर्च आता है और 87 घंटे का समय लगता है.
वहीं दूसरी ओर, स्वीडन 174 वीजा-मुक्त देशों के साथ शीर्ष पायदान पर है और वहां पासपोर्ट हासिल करने में 43 डालर लगते हैं और महज एक घंटे का समय लगता है. इस सूची में फिनलैंड दूसरे, जर्मनी तीसरे, ब्रिटेन चौथे और अमेरिका पांचवे पायदान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




