बर्गर खाते हैं तो पढ़ें, कैसे न्यूजीलैंड में Mcdonalds के बर्गर में निकला कॉकरोच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2015 3:43 PM (IST)
विज्ञापन

वेलिंगटन : फास्ट फूड श्रृंखला मैक्डानल्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे न्यूजीलैंड की एक महिला के इस आरोप की जानकारी है कि उसे साउथ आइलैंड के एक रेस्तरां में उसके बर्गर में तिलचट्टा मिला है. ऐना सोफिया स्टीवेंसन ने फेयरफैक्स न्यूजीलैंड को बताया कि उन्होंने शनिवार की रात बिग मैक खरीदा […]
विज्ञापन
वेलिंगटन : फास्ट फूड श्रृंखला मैक्डानल्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे न्यूजीलैंड की एक महिला के इस आरोप की जानकारी है कि उसे साउथ आइलैंड के एक रेस्तरां में उसके बर्गर में तिलचट्टा मिला है.
ऐना सोफिया स्टीवेंसन ने फेयरफैक्स न्यूजीलैंड को बताया कि उन्होंने शनिवार की रात बिग मैक खरीदा और वापस घर जाते समय खाते हुए उसे बर्गर में तिलचट्टा मिला.
स्टीवेंसन ने रेस्तरां में शिकायत नहीं की बल्कि इसकी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी. मैक्डानल्ड ने कहा कि सोशल मीडिया पर आरोप के बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय शाखा ने स्टीवेंसन से संपर्क किया.
बर्गर का नमूना इकट्ठा कर लिया गया है ताकि इसे स्वतंत्र परीक्षण के लिए भेजा जा सके. मैक्डानल्ड ने एएफपी को बताया कि इस बर्गर का आर्डर ड्राइव-थ्रू के जरिए दिया गया है और इसे कार से पहुंचाया गया और ग्राहक ने इसे घर पर खाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




