यमन में हवाई हमले, झडप में कम से कम 76 लोगों की मौत

अदन : यमन में सउदी अरब के नेतृत्व में हो रहे हवाई हमलों तथा सरकार समर्थक सुरक्षाबलों के साथ विद्रोहियों की झडप में कम से कम 76 लोगों की मौत हो गयी. हवाई हमले में कम से 20 विद्रोही मारे गए और दो टैंक और चार बख्तरबंद वाहन तबाह हो गए. ये हमले एक काफिले […]
अदन : यमन में सउदी अरब के नेतृत्व में हो रहे हवाई हमलों तथा सरकार समर्थक सुरक्षाबलों के साथ विद्रोहियों की झडप में कम से कम 76 लोगों की मौत हो गयी. हवाई हमले में कम से 20 विद्रोही मारे गए और दो टैंक और चार बख्तरबंद वाहन तबाह हो गए. ये हमले एक काफिले पर किए गए.
इस बीच सैन्य सूत्रों ने बताया कि बंदरगाह शहर अदन में हुयी झडप में 40 लोगों की मौत हो गयी जिनमें 32 विद्रोही थे. उधर, ताएज में हुयी झडप में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर है. मृतकों में तीन नागरिक भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




