पाकिस्तान सीमा पार घुसपैठ कराने के इंतजार में : पुलिस

Published at :17 Apr 2015 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान सीमा पार घुसपैठ कराने के इंतजार में : पुलिस

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ कराने और आत्मघाती हमले कराने के लिए मौके का इंतजार कर रहा है. जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दानिश राणा ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें खुफिया एजेंसियों से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि पाकिस्तान घुसपैठ और फिदायीन हमले […]

विज्ञापन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ कराने और आत्मघाती हमले कराने के लिए मौके का इंतजार कर रहा है.

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दानिश राणा ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें खुफिया एजेंसियों से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि पाकिस्तान घुसपैठ और फिदायीन हमले तथा दूसरी तरह के हमले कराने की फिराक में है.’’उन्होंने कहा कि पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे प्रयास को नाकाम करने के लिए कदम उठाए हैं.
यह पूछे जाने पर कि सीमा पार कितने आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में हैं तो इस अधिकारी ने कहा, ‘‘खुफिया एजेंसियां अलग अलग समय पर अलग अलग संख्या बताती हैं.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola