चीनी राष्ट्रपति अगले सप्ताह पाकिस्तान की यात्रा करेंगे

Published at :17 Apr 2015 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति अगले सप्ताह पाकिस्तान की यात्रा  करेंगे

इस्लामाबाद: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने ‘सुख दुख के साथी’ पाकिस्तान के साथ आर्थिक एवं रणनीतिक संबंध मजबूत करने के इरादे से सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचेंगे तथा छह अरब डालर से अधिक के वित्तपोषण वाले अहम बुनियादी ढांचा करारों पर हस्ताक्षर करेंगे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने ‘सुख दुख के साथी’ पाकिस्तान के साथ आर्थिक एवं रणनीतिक संबंध मजबूत करने के इरादे से सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचेंगे तथा छह अरब डालर से अधिक के वित्तपोषण वाले अहम बुनियादी ढांचा करारों पर हस्ताक्षर करेंगे.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा, ‘‘मैं कह सकती हूं कि चीनी राष्ट्रपति 20-21 अप्रैल के दौरान पाकिस्तान की यात्रा करेंगे. ’’उन्होंने बताया कि सत्तारुढ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी 20 अप्रैल को पाक संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कई अहम करार होंगे.
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि चीन जिन परियोजनाएं के लिए धन उपलब्ध कराएगा उनमें 487 किलोमीटर के काराकोरम राजमार्ग का द्वितीय चरण शामिल है जो 3.5 अरब डालर की लागत से रायकोट-सजीन-थाकोट-मंसेहरा से इस्लामाबाद तक तैयार किया जाएगा. यात्रा के दौरान इस राजमार्ग के 120 किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए रियायती दर पर एक अरब डालर का रिण देने पर करार होगा.
शी को पिछले साल दक्षिण एशिया की अपनी यात्रा के दौरान भारत, श्रीलंका और मालदीव के साथ ही पाकिस्तान की यात्रा भी करनी थी, लेकिन उस समय देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण उनका दौरा टाल दिया गया.पाकिस्तान के विदेश विभाग ने इससे पहले शी की पाकिस्तान यात्रा की पुष्टि की थी, लेकिन यात्रा की तारीखों का ऐलान नहीं किया था.
शी के 23 मार्च को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना थी, लेकिन वह कुछ घरेलू व्यस्तताओं के कारण उस वक्त नहीं आ पाए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola