दक्षिण एशिया में शांति की स्थापना को लेकर महिलाओं की भूमिका पर चर्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2015 3:39 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया में दक्षिण एशियाई देशों में लैंगिक मुद्दों पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें इस क्षेत्र में शांति की स्थापना में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया गया. सम्मेलन के समापन समारोह में दक्षेस देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. जामिया मिलिया इस्लामिया के ‘डॉक्टर केआर नारायणन सेंटर फॉर दलित […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया में दक्षिण एशियाई देशों में लैंगिक मुद्दों पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें इस क्षेत्र में शांति की स्थापना में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया गया.
सम्मेलन के समापन समारोह में दक्षेस देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. जामिया मिलिया इस्लामिया के ‘डॉक्टर केआर नारायणन सेंटर फॉर दलित एंड मॉइनॉरिटी स्टडीज’ से संबद्ध डा सबीहा हुसैन ने कहा कि इस सम्मेलन के तीन सत्र के दौरान सार्थक चर्चा की गई. इसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में शांति और सहिष्णुता को बढावा देने में महिलाओं की भूमिका को लेकर बात हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




