पाकिस्तान यमन पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के कार्यान्वयन में मदद को तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2015 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा है कि वह यमन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव के कार्यान्वयन में मदद के लिए तैयार है जिसमें यमन के हुथी विद्रोहियों को हथियारों की आपूर्ति को प्रतिबंधित करने की बात की गई है. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यमन के हालात पर चर्चा के लिए आज एक उच्च […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा है कि वह यमन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव के कार्यान्वयन में मदद के लिए तैयार है जिसमें यमन के हुथी विद्रोहियों को हथियारों की आपूर्ति को प्रतिबंधित करने की बात की गई है. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यमन के हालात पर चर्चा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.
आधिकारिक बयान के अनुसार इस बैठक में सउदी अरब से आज लौटे एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी. पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने बीते 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री के विशेष दूत के तौर पर सउदी अरब का दौरा किया। उनके साथ प्रधानमंत्री के सलाहकार, चीफ ऑफ जनरल स्टॉफ और विदेश सचिव भी थे.इस प्रतिनिधिमंडल ने सउदी अरब के प्रति एकजुटता प्रकट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




