लीबिया के पास नौका डूबने से 400 से अधिक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2015 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

रोम: यूरोप पहुंचने का प्रयास कर रहे 400 से अधिक गैर कानूनी प्रवासियों की लीबिया के पास नाव डूबने के कारण मौत हो गयी.इस हादसे में जीवित बचे और रोम लाये गये लोगों ने यह जानकारी दी है. इससे पहले इटली के तटरक्षक ने कहा था कि उन्होंने डूब गयी नौका से 144 लोगों को […]
विज्ञापन
रोम: यूरोप पहुंचने का प्रयास कर रहे 400 से अधिक गैर कानूनी प्रवासियों की लीबिया के पास नाव डूबने के कारण मौत हो गयी.इस हादसे में जीवित बचे और रोम लाये गये लोगों ने यह जानकारी दी है.
इससे पहले इटली के तटरक्षक ने कहा था कि उन्होंने डूब गयी नौका से 144 लोगों को बचा लिया है जबकि नौ शव बरामद किये गये हैं. इंटरनेशनल आर्गेनाइजेश फार माइग्रेशन एवं चैरिटी सेव द चिल्ड्रन ने मंगलवार सुबह रेगियो कालाब्रीया पहुंचे 144 एवं 150 जीवित बचे लोगों के हवाले से यह खबर दी है.सेव द चिल्ड्रेन ने कहा कि डूबे हुए जहाज में 400 पीडित लोग थे.यह हादसा पोत के लीबिया तट से रवाना होने के 24 घंटे बाद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




