अब कलर ब्लाइंड लोग भी ले सकेंगे लाल और हरे रंग का अहसास, अमेरिका में बना ये खास चश्मा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 3:10 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : एक अमेरिकी कंपनी ने दुनिया भर के कलर ब्लाइंड लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए एक खास तरह का चश्मा बनाया है. इस चश्मे को पहनने के बाद उन्हें हरा और लाल रंग साफ दिखाई देगा. आपको बता दें कि कलर ब्लाइंडनेस एक खास किस्म की बीमारी होती है, जिसमें प्रभावित […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : एक अमेरिकी कंपनी ने दुनिया भर के कलर ब्लाइंड लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए एक खास तरह का चश्मा बनाया है. इस चश्मे को पहनने के बाद उन्हें हरा और लाल रंग साफ दिखाई देगा.
आपको बता दें कि कलर ब्लाइंडनेस एक खास किस्म की बीमारी होती है, जिसमें प्रभावित व्यक्ति का दिमाग लाल और हरे रंग को ठीक से पहचान नहीं पाता. इसी वजह से ऐसे लोगों को आमतौर पर पुलिस, अग्निशमन, विमान के पायलट, इलेक्ट्रीशियन जैसे पेशों में नौकरी नहीं मिल पाती थी. इसके अलावा इन लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिया जाता है क्योंकि ट्रैफिक सिग्नलों के लाल और हरे रंग को उनके द्वारा न पहचानने की वजह से दुर्घटना की सम्भावना बढ़ जाती है.
अमेरिका के सन फ्रांसिस्को के बर्कले की एन क्रोमा नाम की इस कंपनी ने कलर ब्लाइंड लोगों की परेशानी को समझते हुए इस चश्मे को करीब दो साल पहले बनाया था लेकिन अब कंपनी ने और इस चश्मे को और ज्यादा बेहतर बनाते हुए इसका अपग्रेडेड मॉडल आम लोगों के उपयोग के लिए बाजार में उतार दिया है. ये चश्मा पहनकर दृष्टिदोष से परेशान लोग आराम से सारे काम तो कर ही सकते हैं, साथ ही इसे पहने हुए खेल भी सकते हैं.
सामान्य इन्सान की आंख में तीन फोटो पिगमेंट होते हैं जो रोशनी को दिमाग तक पहुंचाते हैं और इसके बाद दिमाग उन संकेतों के आधार पर रंगों का निर्णय करता है लेकिन कलर ब्लाइंड लोगों में लाल और हरे पिगमेंट की कमी या गड़बड़ी होती है जिसकी वजह से उनके दिमाग को रंगों की साफ पहचान नहीं हो पाती.
रंगों को पहचानने की इसी कमी को दूर करते हुए एन क्रोमा ने ऐसा लेंस बनाया है जो लाल और हरे रंग को अलग करते हुए दिमाग तक साफ संकेत भेजता है, जिससे इन रंगों की पहचान आसन हो जाती है.
इस उत्पाद के बाद अब कंपनी कलर ब्लाइंड लोगों के लिए घर के अन्दर पहने जाने लायक चश्मे के विकास में जुट गयी है. कंपनी का मानना है कि इस चश्मे के बनने से दुनिया भर में लाखों कलर ब्लाइंड लोगों को फायदा होगा और वे भी और लोगों की तरह सामान्य जीवन जी सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




