केन्या में इस्लामिक गुट का यूनिवर्सिटी पर हमला, 15 को गोली मारी, 60 घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 5:31 PM (IST)
विज्ञापन

नैरोबी (केन्या) : कुछ हमलावरों ने आज केन्या की राजधानी नैरोबी के उत्तरपूर्वी हिस्से में स्थित गरीसा विश्वविद्यालय के एक कॉलेज कैम्पस पर हमला बोल दिया है. हमलावरों ने कॉलेज परिसर और इसके छात्रावास में गोलीबारी करते हुए कम से कम 15 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, जबकि घायलों की तादाद करीब […]
विज्ञापन
नैरोबी (केन्या) : कुछ हमलावरों ने आज केन्या की राजधानी नैरोबी के उत्तरपूर्वी हिस्से में स्थित गरीसा विश्वविद्यालय के एक कॉलेज कैम्पस पर हमला बोल दिया है. हमलावरों ने कॉलेज परिसर और इसके छात्रावास में गोलीबारी करते हुए कम से कम 15 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, जबकि घायलों की तादाद करीब 60 के आस-पास बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, हमलावर अल-शबाब गुट से ताल्लुक रखते हैं. घटना के वक्त मौजूद गवाह के अनुसार, इस हमले में खासतौर पर क्रिश्चयन समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है.
हालांकि, सुरक्षा बालों ने जवाबी कारवाई करते हुए हमलावरों को गरीसा यूनिवर्सिटी के छात्रावास की तरफ जाने को मजबूर कर दिया है लेकिन आशंका है कि हमलावरों ने वहां भी कई लोगों को बंदी बना रखा है. इस हमले में जिन्दा बचे लोगों के मुताबिक, हमलावर आतंकी बेदर्दी से गोलियां चला रहे थे. हवा में गोलियों की बौछार के बीच कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई.इस यूनिवर्सिटी के कैम्पस में करीब छः छात्रावास हैं, जिनमें करीब 900 छात्र रहते हैं.
हमले में जिन्दा बचे लोगों के मुताबिक, हमलावर गोली मारने से पहले कमरों में छिपकर जान बचाने की कोशिश करने वाले लोगों से पूछ रहे थे कि वे लोग मुसलमान हैं या ईसाई. वहां जो भी क्रिश्चयन था, उसे हमलावर चुन-चुनकर गोली मार रहे थे.
इस हमले के बाद केन्या की सेना ने जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है और दो दर्जन से ज्यादा लोगों को उस जगह से सुरक्षित निकाला है.
अल-शबाब ग्रुप के एक प्रवक्ता ने ये दावा किया है कि अल-शबाब गुट इस हमले की जिम्मेदारी लेता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




