इस्लामिक स्टेट ने 30 लोगों की हत्या की, महिलाएं और बच्चे भी शामिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2015 6:18 PM (IST)
विज्ञापन

बेरुतः इस्लामिक स्टेट की बर्बरता कम होने का नाम नहीं ले रही है आईएस ने सीरिया के नजदीक एक गांव में 30 लोगों की हत्या कर दी. इनमें दो बच्चे और महिलाएं भी शामिल है. सीरिया में मानव अधिकार के लिए काम कर रहे रामी अब्दुल रहमान ने बताया, इस हत्याकांड में आतंकियों ने किसी […]
विज्ञापन
बेरुतः इस्लामिक स्टेट की बर्बरता कम होने का नाम नहीं ले रही है आईएस ने सीरिया के नजदीक एक गांव में 30 लोगों की हत्या कर दी. इनमें दो बच्चे और महिलाएं भी शामिल है.
सीरिया में मानव अधिकार के लिए काम कर रहे रामी अब्दुल रहमान ने बताया, इस हत्याकांड में आतंकियों ने किसी को जला कर मारा, किसी का सिर कलम कर दिया और पूरे इलाके में अंधाधूंध फायरिंग की. दूसरी तरफ सीरिया में सरकारी न्यूज चैनल यह दावा कर रहे हैं कि गांव में आतंकी हमले को रोकने की कोशिश की और किसी के मारे जाने की खबर नहीं है
सीरिया में सुन्नी मुसलमानों को लगातार निशाना बनाकर उन पर हमला किया जा रहै है. इन इलाकों में इनकी संख्या ज्यादा है. मार्च के महीने में इस आतंकी समूह ने 83 सैनिकों की हत्या कर दी थी और इलाके पर अपना कब्जा कर लिया था.
तमाम कोशिशों के बावजूद भी इस संगठन पर नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा है. अमेरिका समेत कई देश आईएस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहे हैं लेकिन इनकी बर्बरता कम होने का नाम नहीं ले रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




