ईरान की परमाणु वार्ता से कुछ मुद्दों के समाधान की संभावना है : अधिकारी

Published at :30 Mar 2015 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
ईरान की परमाणु वार्ता से कुछ मुद्दों के समाधान की संभावना है : अधिकारी

लाउसेन : पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने आज कहा कि ईरान यूरेनियम संवर्द्धन पर नयी शर्तों को स्वीकार कर सकता है पर वह परमाणु हथियार बना सकने वाली प्रौद्योगिकी पर लगाई जाने वाली बंदिशों पर पीछे हट रहा है. एक शुरुआती समझौते के लिए मंगलवार का दिन लक्षित है जो 30 जून तक एक व्यापक […]

विज्ञापन
लाउसेन : पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने आज कहा कि ईरान यूरेनियम संवर्द्धन पर नयी शर्तों को स्वीकार कर सकता है पर वह परमाणु हथियार बना सकने वाली प्रौद्योगिकी पर लगाई जाने वाली बंदिशों पर पीछे हट रहा है.
एक शुरुआती समझौते के लिए मंगलवार का दिन लक्षित है जो 30 जून तक एक व्यापक करार की दिशा में वार्ताओं के दौर के लिए मंच तैयार करेगा. ईरान की परमाणु गतिविधियों पर दीर्घकालीन नियंत्रण का लक्ष्य है, वहीं तेहरान पश्चिमी देशों लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों से राहत पा रहा है.
ईरान के साथ विश्व के सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देश तथा जर्मनी की वार्ता में कहा गया है कि वार्ताओं पर मंगलवार तक सफलता मिलने की गुंजाइश है.
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने एबीसी के दिस वीक पर वाशिंगटन में बताया कि अमेरिकी वार्ताकार एक मजबूत करार की सोच रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola