सिख और हिंदुओं के खिलाफ घृणा अपराध अब एफबीआई की ट्रैकिंग सूची में होंगे शामिल

Published at :26 Mar 2015 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
सिख और हिंदुओं के खिलाफ घृणा अपराध अब एफबीआई की ट्रैकिंग सूची में होंगे शामिल

वाशिंगटन : अमेरिका में आये दिन सिखों और हिंदुओं के खिलाफ हमले होना आम बात हो गयी थी. 9/11 के हमले के बाद अमेरिका में रह रहे सिखों के लिए मुसीबतें और बढ़ गयी थीं. हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार, अमेरिका के अधिकांश लोगों को सिख धर्म के बारे में पता नहीं […]

विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिका में आये दिन सिखों और हिंदुओं के खिलाफ हमले होना आम बात हो गयी थी. 9/11 के हमले के बाद अमेरिका में रह रहे सिखों के लिए मुसीबतें और बढ़ गयी थीं. हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार, अमेरिका के अधिकांश लोगों को सिख धर्म के बारे में पता नहीं है.
इसी वजह से हमला करने वाले लोग अक्सर सिखों को मुसलमान समझकर हमला करते रहे हैं. अलकायदा के अन्य नेताओं और ओसामा बिन लादेन की तस्वीर में दाढ़ी होने की वजह से अमेरिकी नागरिकों को ये धोखा होने की बात सामने आई थी.
इसके अलावा हाल के कुछ दिनों में वहां हिंदुओं पर भी हमलों की बात सामने आई है. कई हिन्दू मंदिरों की दीवार पर भी नफरत फ़ैलाने वाले सन्देश देखने को मिले थे, जिसकी वजह से अमेरिकी प्रशासन दबाव में था.
सिखों, हिंदुओं और अरब अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराध एफबीआई की ट्रैकिंग सूची में शामिल किए गए हैं. इस कदम का अल्पसंख्यक समुदाय ने स्वागत किया है जिन्हें 9/11 हमलों के बाद निशाना बनाया जाता रहा है.
वर्ष 2013 में हिंदू अमेरिकी, सिख अमेरिकी और अरब अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराधों की ट्रैकिंग के लिए एफबीआई के राजी होने के बाद से न्याय विभाग ने यह ताजा जानकारी मुहैया की है.
देश में हिंदुओं के खिलाफ घृणा अपराध की घटनाएं बढने के बीच यह कदम उठाया गया है. इस कदम का अल्पसंख्यक समुदायों और शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने स्वागत किया है जो पिछले कई साल से इसके लिए अभियान चला रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola