इराक में हिंसा में फरवरी में 1,100 लोगों की गयी जान : संयुक्त राष्ट्र

Published at :01 Mar 2015 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
इराक में हिंसा में फरवरी में 1,100 लोगों की गयी जान : संयुक्त राष्ट्र

बगदाद : इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने कहा है कि देश में जारी हिंसा में फरवरी के दौरान कम से कम 1,100 इराकियों की जान गई जिसमें 600 से ज्यादा आम नागरिक थे. आज एक बयान में इराक में संयुक्त राष्ट्र असिस्टेंस मिशन ने कहा कि पिछले महीने कुल 1,103 लोगों की […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने कहा है कि देश में जारी हिंसा में फरवरी के दौरान कम से कम 1,100 इराकियों की जान गई जिसमें 600 से ज्यादा आम नागरिक थे. आज एक बयान में इराक में संयुक्त राष्ट्र असिस्टेंस मिशन ने कहा कि पिछले महीने कुल 1,103 लोगों की जान गई जिसमें से 611 आम नागरिक थे और बाकि सुरक्षा बलों के सदस्य थे.

इसमें कहा गया है कि कुल 2,280 लोग घायल हुए जिसमें 1,353 आम नागरिक थे. सबसे ज्यादा हिंसाग्रस्त शहर राजधानी बगदाद रही जहां 329 आम नागरिक मारे गए और 875 लोग घायल हुए. संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले देश के एक तिहाई हिस्से को शामिल नहीं किया.

मिशन के अनुसार वर्ष 2006-2007 के बाद से इराक में अब तक मारे गए लोगों की संख्या 12,282 और घायलों की संख्या 23,126 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola