बगदाद में हुए कार बम विस्फोट में दस मरे

Updated at :07 Aug 2013 11:27 AM
विज्ञापन
बगदाद में हुए कार बम विस्फोट में दस मरे

बाकूबा : उत्तरी बगदाद क्षेत्र में एक कार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये.पुलिस के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक डॉक्टर ने बताया कि दियाला प्रांत की राजधानी बाकूबा से सटे उत्तरी इलाके के एक गांव में कल देर रात लगभग […]

विज्ञापन

बाकूबा : उत्तरी बगदाद क्षेत्र में एक कार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये.पुलिस के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक डॉक्टर ने बताया कि दियाला प्रांत की राजधानी बाकूबा से सटे उत्तरी इलाके के एक गांव में कल देर रात लगभग 10.30 बजे विस्फोटकों से लदी एक कार में धमाका हो गया.

डॉक्टर अहमद अल अजवई ने बताया कि मरने वाले सभी 10 लोग पुरुष थे. घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं.हाल के महीनों में इराक में हिंसा काफी बढ़ी है और जुलाई के महीने में लगभग 1,000 लोग मारे जा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola