बगदाद में आत्मघाती हमले में कम से कम 15 की मौत

Updated at : 09 Feb 2015 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
बगदाद में आत्मघाती हमले में कम से कम 15 की मौत

बगदाद: बगदाद के एक व्यस्त इलाके में आज तडके एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी विस्फोटकों से भरी जैकेट में धमाका किया जिससे कम से कम 15 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हमला अदन चौक पर हुआ जो कि राजधानी का एक शिया बहुल इलाका है. घटना को […]

विज्ञापन

बगदाद: बगदाद के एक व्यस्त इलाके में आज तडके एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी विस्फोटकों से भरी जैकेट में धमाका किया जिससे कम से कम 15 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हमला अदन चौक पर हुआ जो कि राजधानी का एक शिया बहुल इलाका है.

घटना को सुन्नी इस्लामी आतंकियों के देश के शिया समुदाय पर लगातार किए जा रहे हमलों की एक कडी समझा जा रहा है. एक पुलिस अधिकारी ने मरने वाले लोगों की संख्या बतायी और कहा कि 45 अन्य घायल हुए हैं. एक चिकित्सा अधिकारी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की.

दोनों अधिकारियों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है. दो दिन पहले प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने राजधानी में मध्यरात्रि से सुबह पांच बजे तक के लिए कफ्यरू हटा दिया था जो 2004 से अलग अलग तरह से लगा हुआ है.

2011 में अमेरिकी बलों के लौटने के बाद से सरकार देश में सुरक्षा को लेकर संघर्ष कर रही है. पिछले साल आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने इराक के दूसरे बडे शहर मोसुल समेत देश के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर लिया था. अगस्त के बाद से अमेरिका के नेतृत्व वाला गठबंधन आतंकी समूह के खिलाफ हवाई हमले कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola