बांग्लादेश में बस, ट्रक पर बम हमला, नौ लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2015 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

ढाका: बांग्लादेश में उस वक्त तीन बच्चों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जब विपक्षी कार्यकर्ताओं ने एक खचाखच भरी बस और एक ट्रक पर पेट्रोल बमों से हमला किया. यह देश में राजनीतिक हिंसा की ताजा घटना है जिसमें अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है. दक्षिण-पश्चिम बारीसाल […]
विज्ञापन
ढाका: बांग्लादेश में उस वक्त तीन बच्चों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जब विपक्षी कार्यकर्ताओं ने एक खचाखच भरी बस और एक ट्रक पर पेट्रोल बमों से हमला किया. यह देश में राजनीतिक हिंसा की ताजा घटना है जिसमें अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है.
दक्षिण-पश्चिम बारीसाल इलाके में आज सवेरे एक ट्रक पर हमले में तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) पिछले 29 दिन से लगातार यातायात बाधित कर रही है.
कल रात एक अलग घटना में तीन बच्चों सहित छह लोगों की उस वक्त मौत हो गई थी जब विपक्षी कार्यकर्ताओं ने उत्तर-पश्चिमी गैबंधा में एक बस पर बमों से हमला किया था.
ताजा हमले ऐसे समय में हुए हैं जब बीएनपी ने कहा कि वह सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज करेगी और कल से 72 घंटे की आम हडताल बुलाएगी जो उनके यातायात बाधित किए जाने के कार्यक्रम के साथ-साथ चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










