ओबामा के दलाई लामा का स्वागत किए जाने के बाद चीन ने दी सार्वजनिक चेतावनी
Updated at : 06 Feb 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने अन्य देशों को दलाई लामा की मेजबानी करने और विवादास्पद तिब्बती मुद्दे को लेकर अपने घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने के खिलाफ चेतावनी दी. इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तिब्बत के आध्यात्मिक नेता पहली बार सार्वजनिक रुप से एकसाथ दिखे थे. चीन के विदेश मंत्रालय के […]
विज्ञापन
बीजिंग : चीन ने अन्य देशों को दलाई लामा की मेजबानी करने और विवादास्पद तिब्बती मुद्दे को लेकर अपने घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने के खिलाफ चेतावनी दी. इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तिब्बत के आध्यात्मिक नेता पहली बार सार्वजनिक रुप से एकसाथ दिखे थे.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने संवाददाताओं से कहा, हम तिब्बत संबंधी मुद्दों के नाम पर चीन के घरेलू मामलों में अन्य देशों के हस्तक्षेप के खिलाफ हैं. होंग ने कहा, दलाई लामा अपना राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए दूसरे देशों से सहयोग मांग रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे.
उन्होंने कहा, दलाई लामा एक राजनीतिक रुप से निर्वासित व्यक्ति हैं जो लंबे समय से धर्म के नाम पर चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों संचालित करने में लिप्त हैं. ओबामा ने कल दलाई लामा को वाशिंगटन में आयोजित ‘प्रेयर ब्रेकफास्ट’ पर आमंत्रित किया था लेकिन उनसे अलग से मुलाकात नहीं की.
इस कार्यक्रम में ओबामा ने ‘अच्छे मित्र’ के रूप में दलाई लामा की प्रशंसा की और उन्हें स्वतंत्रता और गरिमा की प्रेरणा बताया था. ओबामा ने कहा, मैं एक अच्छे मित्र परम पूज्य दलाई लामा का विशेष स्वागत करता हूं, जो करुणा भाव का पालन करने के एक शक्तिशाली उदाहरण हैं और जो हम सभी को सभी मनुष्यों की स्वतंत्रता और गरिमा के लिए बोलने के लिए प्रेरित करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




