पाकिस्तानी हिन्दू डॉक्टर दो महीने तक बंधक रहने के बाद वापस लौटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलुचिस्तान प्रांत से दो महीने पहले अपहृत हिन्दू डॉक्टर डेढ करोड रुपए की फिरौती देने के बाद घर लौट आया है. पुलिस ने आज बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा से दो दिसंबर को डॉक्टर मनोज कुमार का अपहरण हो गया था. उन्हें कल हजारगंजी इलाके में छोडा गया.वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एतिजाज […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलुचिस्तान प्रांत से दो महीने पहले अपहृत हिन्दू डॉक्टर डेढ करोड रुपए की फिरौती देने के बाद घर लौट आया है.
पुलिस ने आज बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा से दो दिसंबर को डॉक्टर मनोज कुमार का अपहरण हो गया था. उन्हें कल हजारगंजी इलाके में छोडा गया.वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एतिजाज गोराया ने बताया कि कुमार के परिवार ने फिरौती में मोटी रकम दी है जिसके बाद वह वापस लौटे हैं.
शुरुआत में अपहरणकर्ताओं ने पांच करोड रुपए फिरौती मांगी थी लेकिन बाद में उसे घटाकर तीन करोड रुपए कर दिया.पुलिस के मुताबिक, कुमार के परिवार ने अंतत: 1.5 करोड रुपए फिरौती में दिए. कुमार ने बताया कि इन दो महिनों में उन्हें कभी ठीक भोजन नहीं मिला और अपहरणकर्ता अकसर उन्हें पीटते थे.
उन्होंने बताया, ‘‘मुझे एक छोटे से कमरे में रखा गया था. मुङो ज्ञात नहीं है कि वह स्थान कहां है, क्योंकि ज्यादातर वक्त मेरी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी.’’एक संवाददाता सम्मेलन में गोराया के साथ मौजूद कुमार की स्थिति काफी दयनीय लग रही थी. क्वेटा निवासी हिन्दू डॉक्टर ने कहा कि अपहरणकर्ता 24 घंटे में उन्हें एक बार भोजन देते थे. उन्होंने बताया, ‘‘फिरौती देने के बाद मुझे छोडा गया.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




