साल 2014 में भारत में 26 फीसदी बढ़ा विदेशी निवेश : संयुक्त राष्ट्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2015 3:52 AM
जिनीवा : संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में आज कहा गया है कि भारत में 2014 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 26 फीसदी की वृद्धि हुई जिसमें सबसे अधिक सेवा क्षेत्र में बढोतरी हुई. पिछले साल एफडीआई के मामले में चीन ने अमेरिका को पछाड कर प्रथम स्थान हासिल कर लिया. हालांकि इस स्थान […]
जिनीवा : संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में आज कहा गया है कि भारत में 2014 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 26 फीसदी की वृद्धि हुई जिसमें सबसे अधिक सेवा क्षेत्र में बढोतरी हुई.
पिछले साल एफडीआई के मामले में चीन ने अमेरिका को पछाड कर प्रथम स्थान हासिल कर लिया. हालांकि इस स्थान पर अमेरिका 1980 के दशक से लगातार काबिज था.
यूनाइटेड नेशन कांफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट द्वारा जारी ताजा ग्लोबल इनवेशमेंट ट्रेड मॉनीटर रिपोर्ट में यह बताया गया है. पिछले साल एफडीआई हासिल करने वाले पांच शीर्ष देशों में चीन सबसे उपर है जिसके बाद हांगकांग, अमेरिका, सिंगापुर और ब्राजील का स्थान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










