पाकिस्तान ने 38 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Updated at : 22 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 38 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने अरब सागर में अपनी जलसीमा के उल्लंघन के आरोप में कम से कम 38 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने कल मछुआरों को गिरफ्तार किया और समुद्र तट पर बसे कराची शहर के पास अरब सागर में जल सीमा से उनकी सात […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने अरब सागर में अपनी जलसीमा के उल्लंघन के आरोप में कम से कम 38 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने कल मछुआरों को गिरफ्तार किया और समुद्र तट पर बसे कराची शहर के पास अरब सागर में जल सीमा से उनकी सात नौकाएं भी जब्त कर ली. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मछुआरों को बाद में पुलिस को सौंप दिया गया.

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन पर समुद्र के रास्ते पाकिस्तान में गैर-कानूनी तरीके से दाखिल होने का आरोप है.’’ पाकिस्तान और भारत विवादित जलसीमा में एक-दूसरे के मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार करते हैं क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा को ठीक ढंग से परिभाषित नहीं किया गया है.
गिरफ्तार किए गए लोग अमूमन महीनों जेल में बंद रहते हैं और शीर्ष नेताओं की द्विपक्षीय यात्रा ओं जैसे तथाकथित महत्वपूर्ण अवसरों पर उन्हें रिहा किया जाता है. पिछले साल प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जब अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में शिरकत के लिए नई दिल्ली की यात्रा पर गए थे तो पाकिस्तान ने 151 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola