चीन में भूस्खलन,छह की मौत

बीजिंग:चीन में दो जगहों पर भूस्खलन में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लापता बताए जा रहे हैं.सरकारी ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी ने कहा कि उत्तरपूर्वी चीन के लियागिंग प्रांत में हुए भूस्खलन में दबे छह लोगों के शव निकाले गये. खबर में कहा गया कि पीड़ित डालियां शहर के झांगशान […]
बीजिंग:चीन में दो जगहों पर भूस्खलन में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लापता बताए जा रहे हैं.सरकारी ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी ने कहा कि उत्तरपूर्वी चीन के लियागिंग प्रांत में हुए भूस्खलन में दबे छह लोगों के शव निकाले गये.
खबर में कहा गया कि पीड़ित डालियां शहर के झांगशान में एक निर्माण स्थल पर मौजूद थे तभी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में वे दब गये. इसमें कहा गया कि बचावकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने और राहत कार्य में जुटे हैं.
डालियां के शहरी क्षेत्रों में 10 घंटे से जारी भारी बारिश से लोग परेशान हैं क्योंकि कई स्थानों पर सौ मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज हुई है. दक्षिणपश्चिमी यूनान प्रांत में हुआंगुआ के हुआंगपिंग गांव में भूस्खलन हुआ जिसमें 10 लोग लापता बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










