ePaper

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने बोको हराम के बढ़ते हमलों की निंदा की

Updated at : 20 Jan 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
संयुक्‍त राष्‍ट्र ने बोको हराम के बढ़ते हमलों की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र : नाइजीरियाई चरमपंथी समूह बोको हराम के द्वारा आए दिन बढ़ते हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा की उसकी गतिविधियां मध्य एवं पश्चिमी अफ्रीका में शांति एवं स्थिरता को कमजोर कर रही हैं. बोको हराम की गतिविधियों के खिलाफ कल परिषद की […]

विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र : नाइजीरियाई चरमपंथी समूह बोको हराम के द्वारा आए दिन बढ़ते हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा की उसकी गतिविधियां मध्य एवं पश्चिमी अफ्रीका में शांति एवं स्थिरता को कमजोर कर रही हैं.
बोको हराम की गतिविधियों के खिलाफ कल परिषद की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की गयी. यह प्रतिक्रिया दरअसल अध्यक्षीय बयान था, जिसे 15 सदस्यों की मंजूरी प्राप्त थी. बोको हराम की ओर से किए जाने वाले हमलों में निर्दयता बढ़ी है और ये हमले अब जल्दी-जल्दी किये जाने लगे हैं.
यह बयान नाइजीरिया द्वारा प्रायोजित था, जो सुरक्षा परिषद का सदस्य होने के बावजूद पहले परिषद में इस्लामिक आतंकी समूह पर चर्चा के लिए अनिच्छुक रहा था. सुरक्षा परिषद ने बोको हराम के आतंकी कृत्यों पर प्रेस में दिए बयानों के जरिये प्रतिक्रिया जतायी, जो इसके आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं बनते. बोकोहराम की जिन गतिविधियों पर परिषद ने प्रतिक्रिया दी, उनमें पिछले अप्रैल में चिबोक में स्कूली छात्राओं के अपहरण का प्रकरण भी शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola