मुर्सी को हिरासत में लेने का आदेश

काहिरा : मिस्र की एक अदालत ने अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के फलस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के साथ साठगांठ को लेकर पूछताछ करने के लिए हिरासत में लेने का आदेश दिया है. एमईएनए संवाद समिति के अनुसार मुर्सी से इस बारे में पूछताछ की जाएगी कि क्या उन्होंने वर्ष 2011 के प्रारंभ में थानों […]
काहिरा : मिस्र की एक अदालत ने अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के फलस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के साथ साठगांठ को लेकर पूछताछ करने के लिए हिरासत में लेने का आदेश दिया है.
एमईएनए संवाद समिति के अनुसार मुर्सी से इस बारे में पूछताछ की जाएगी कि क्या उन्होंने वर्ष 2011 के प्रारंभ में थानों पर हमले एवं जेल तोडने के सिलसिले में हमास से हाथ मिलाया था. पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ विद्रोह के दौरान थानों पर हमले हुए थे.जेल के तोडे जाने पर मुर्सी समेत कई इस्लामी नेता भाग गए थे.
सेना द्वारा तीन जुलाई को मुर्सी को अपदस्थ किए जाने के बाद उनकी स्थिति पर यह पहला आधिकारिक बयान है. उन्हें 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










