पाक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त,दो पायलट लापता

पेशावर : पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में वायुसेना के एक प्रशिक्षु विमान के आज दुर्घटनाग्रस्त होकर सिंधु नदी में गिर जाने के बाद से दो पायलट लापता बताए जाते हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुसहक विमान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी जिले के छोटा लाहौर के समीप दुर्घटना का शिकार […]
पेशावर : पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में वायुसेना के एक प्रशिक्षु विमान के आज दुर्घटनाग्रस्त होकर सिंधु नदी में गिर जाने के बाद से दो पायलट लापता बताए जाते हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुसहक विमान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी जिले के छोटा लाहौर के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का तत्काल पता नहीं चला है. सुरक्षा बलों ने पायलट और सह पायलट को तलाशने के लिए खोजबीन अभियान छेड़ा है. गोताखोरों को घटनास्थल पर भेजा गया है.
स्वाबी जिले के पुलिस प्रमुख मियां सईद ने मीडिया को बताया कि विमान सिंधु नदी में गिर गया. विमान के पिछले हिस्से के टुकड़ों को बरामद कर लिया गया है जबकि काकपिट अभी भी पानी में डूबा हुआ है.सईद ने बताया, ‘‘ पायलट और सह पायलट लापता हैं और हमने बचाव सेवा को इसकी जानकारी दे दी है.’’ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पायलट ने विमान के नीचे गिरने के दौरान उसे जमीन से दूर ले जाने का प्रयास किया और उसे बाद में नदी में गिरते देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










