विमान हादसा: ब्लैक बॉक्स की खोज में लगे कर्मियों को संकेत मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2015 5:18 PM
जकार्ता-सिंगापुर: एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर की खोज में जुटे कर्मियों को ऐसे संकेत मिले हैं जिनके ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर से संबंधित होना माना जा रहा है. ये संकेत उस इलाके से मिले हैं जहां से एक से चार किलोमीटर के दायरे से विमान का मलबा बरामद किया गया था. इंडोनेशिया […]
जकार्ता-सिंगापुर: एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर की खोज में जुटे कर्मियों को ऐसे संकेत मिले हैं जिनके ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर से संबंधित होना माना जा रहा है.
ये संकेत उस इलाके से मिले हैं जहां से एक से चार किलोमीटर के दायरे से विमान का मलबा बरामद किया गया था. इंडोनेशिया के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा आयोग के अधिकारी नुरकाहयो उटोमो ने कहा, ‘‘इसके बारे में व्यापक इलाके में पता चला है. अब गोताखोरों की ओर से पता लगाने की जरुरत है.’’ यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ये संकेत दुर्घटनाग्रस्त विमान एयरबस ए320-200 का है.
यह विमान 28 दिसंबर को सुरबाया से सिंगापुर जाने के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उस पर 162 लोग सवार थे.विमान के पिछले हिस्से को कल बाहर निकाला गया था, लेकिन उससे ब्लैक बॉक्स नहीं मिला था.
खोजकर्ताओं ने बुधवार को विमान के पिछले हिस्से का पता लगाया था। विमान के पिछले हिस्से में ब्लैक बॉक्स होता है. अंतिम बार जहां विमान का पता चला था, उससे करीब 30 किलोमीटर दूर उसका पिछला हिस्सा मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










