विंबलडन और शाही परिवार के मिथकों से बचना होगा इंग्लैंड को

नई दिल्ली : पहले दो टेस्ट मैचों में शानदार जीत दर्ज करने वाले इंग्लैंड को एशेज अपने पास बरकरार रखने के लिये अब विंबलडन और शाही परिवार से जुड़े मिथकों को अपने खयाल में भी लाने से बचना होगा.इंग्लैंड ने नाटिंघम में खेले गये पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 14 रन से हराया. इसके बाद […]
नई दिल्ली : पहले दो टेस्ट मैचों में शानदार जीत दर्ज करने वाले इंग्लैंड को एशेज अपने पास बरकरार रखने के लिये अब विंबलडन और शाही परिवार से जुड़े मिथकों को अपने खयाल में भी लाने से बचना होगा.इंग्लैंड ने नाटिंघम में खेले गये पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 14 रन से हराया. इसके बाद उसने लार्डस में दूसरे टेस्ट मैच में 347 रन से शाही जीत दर्ज की.
आस्ट्रेलिया की लचर बल्लेबाजी को देखते हुए माना जा रहा है कि इंग्लैंड एशेज अपने पास बनाये रखने में सफल रहेगा लेकिन यदि कुछ मिथकों पर गौर करें तो उसकी राह आसान नहीं होगी.
इनमें विंबलडन से जुड़ा मिथक काफी अहम माना जा रहा है. ब्रिटेन के एंडी र्मे ने इस बार विंबलडन पुरुष एकल का खिताब जीता है. उन्होंने ब्रिटेन का 77 साल का इंतजार समाप्त किया. उनसे पहले आखिरी बार 1936 में फ्रेड पैरी ने ब्रिटेन को विंबलडन खिताब दिलाया था और उस वर्ष इंग्लैंड पहले दो मैच जीतने के बावजूद एशेज 2-3 से गंवा बैठा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










