ePaper

पेरिस के बाहरी इलाके में पुलिस पर गोलीबारी, एक अधिकारी की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी

Updated at : 08 Jan 2015 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
पेरिस के बाहरी इलाके में पुलिस पर गोलीबारी, एक अधिकारी की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी

पेरिस: पेरिस के बाहरी इलाके में बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति ने आज स्वचालित राइफल से पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी में एक महिला अधिकारी की मृत्यु हो गई है और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया है. एक पुलिस सूत्र ने इस बात की जानकारी दी. एक […]

विज्ञापन

पेरिस: पेरिस के बाहरी इलाके में बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति ने आज स्वचालित राइफल से पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी में एक महिला अधिकारी की मृत्यु हो गई है और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया है. एक पुलिस सूत्र ने इस बात की जानकारी दी.

एक अन्य सूत्र ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.पेरिस के दक्षिणी भाग में स्थित पोर्ट डे शातिलॉन के नजदीक यह गोलीबारी पत्रिका शार्ली हेब्दो के कार्यालय पर इस्लामिक उग्रवादियों द्वारा किये गए हमले के एक दिन बाद हुई है. दो बंदूकधारियों द्वारा किये गए इस हमले में 12 लोग मारे गये थे. आंतरिक मामलों के मंत्री बर्नाड कैजेनुएव घटना स्थल का दौरा करने वाले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola