बरार पर सुनियोजित तरीके से किया गया था हमला

लंदन : ब्रिटेन की एक अदालत में आज बताया गया कि तीन सिखों ने बदला लेने के लिए अवकाशप्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल कुलदीप सिंह बरार पर लंदन में हमला किया था और उनका गला काटने की कोशिश की थी.मनदीप सिंह संधू( 34 ), दिलबाग सिंह( 36 )और हरजीत कौर( 38 )पर आरोप है कि उन्होंने बरार […]
लंदन : ब्रिटेन की एक अदालत में आज बताया गया कि तीन सिखों ने बदला लेने के लिए अवकाशप्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल कुलदीप सिंह बरार पर लंदन में हमला किया था और उनका गला काटने की कोशिश की थी.मनदीप सिंह संधू( 34 ), दिलबाग सिंह( 36 )और हरजीत कौर( 38 )पर आरोप है कि उन्होंने बरार को गंभीर रुप से घायल करने के इरादे से उन पर हमला किया था. तीनों ने खुद को बेकसूर बताया है. इन तीनों को कल सुनवाई के दूसरे दिन साउथवार्क क्राउन अदालत में पेश किया गया था.
इन तीनों के साथ मौजूद रहे 33 वर्षीय बरजिंदर सिंह संघा ने हमले में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है. अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी मानते थे कि वर्ष 1984 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में हुई कथित ज्यादतियों के लिए लेफ्टिनेंट जनरल :अवकाशप्राप्त: बरार जिम्मेदार थे.
हमले में बरार गंभीर रुप से घायल हो गए थे लेकिन उनकी पत्नी बच गयी थीं. उनकी पत्नी ने ही पुलिस को बुलाया था.
उन्होंने कहा ‘बरार को गंभीर रुप से घायल करने में सभी की भूमिका थी.भारत से वीडियोलिंक के माध्यम से गवाही देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल :सेवानिवृत्त: बरार ने कहा कि एक वेबसाइट में उन्हें सिखों का दुश्मन नंबर एक घोषित किया गया था.
डालरे के अनुसार, ज्यूरी ने वह फुटेज भी देखा जिसमें बरार हमले के तत्काल बाद जमीन पर गिरते नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










