जासूसी को लेकर 19 संगठनों ने ठोका अमेरिका सरकार पर मुकदमा

वॉशिंगटन : अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(एनएसए)के खिलाफ 19 संगठनों ने मुकदमा दायर किया है और कहा है कि उसका गोपनीय इंटरनेट और टेलीफोन जासूसी कार्यक्रम अमेरिकी संविधान का उल्लंघन करता है.इन संगठनों का प्रतिनिधित्व(इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशनईएफएफ )कर रहा है. अमेरिकी नागरिकों के फोन टैप किए जाने और विदेशी नागरिकों के निजी ई–मेल में घुसपैठ […]
वॉशिंगटन : अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(एनएसए)के खिलाफ 19 संगठनों ने मुकदमा दायर किया है और कहा है कि उसका गोपनीय इंटरनेट और टेलीफोन जासूसी कार्यक्रम अमेरिकी संविधान का उल्लंघन करता है.
अमेरिकी नागरिकों के फोन टैप किए जाने और विदेशी नागरिकों के निजी ई–मेल में घुसपैठ के गोपनीय अमेरिकी कार्यक्रम के बारे में सीआईए के पूर्व अनुबंधकर्ता एडवर्ड स्नोडेन द्वारा मीडिया को ब्यौरा लीक किए जाने के बाद एनएसए के खिलाफ दायर किया गया यह पहला मुकदमा है.
याचिका में अमेरिका सरकार पर नागरिकों के फोन कॉल्स का ब्यौरा अवैध तरीके से हासिल कर उनके अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया गया है.
ईएफएफ की कानूनी निदेशक सिन्डी कोहन ने कहा कि व्यापक स्तर पर लंबे समय तक इस तरह अवैध तरीके से सूचनाएं जुटाना संविधान का उल्लंघन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










