एंटनी ने चीन के पीएम और रक्षा मंत्री से मुलाकात की

बीजिंग : रक्षा मंत्री एके एंटनी ने आज चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात की और लद्दाख क्षेत्र में चीनी घुसपैठ के बाद सीमा पर सुरक्षा बढाने के नये तंत्र सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर अपने समकक्ष से चर्चा की. चार दिन की यात्रा पर कल रात यहां आए एंटनी ने चीन के रक्षा […]
बीजिंग : रक्षा मंत्री एके एंटनी ने आज चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात की और लद्दाख क्षेत्र में चीनी घुसपैठ के बाद सीमा पर सुरक्षा बढाने के नये तंत्र सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर अपने समकक्ष से चर्चा की. चार दिन की यात्रा पर कल रात यहां आए एंटनी ने चीन के रक्षा मंत्री जनरल चांग वानकुआन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत से अपने दौरे की शुरुआत की.
अधिकारियों ने कहा कि यह बातचीत एक घंटे चली. वर्ष 2006 के बाद से चीन के दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री एंटनी ने इसके बाद प्रधानमंत्री ली से मुलाकात की और पिछले महीने ली की ऐतिहासिक यात्र के बाद दोनों देशों द्वारा शुरु किये गये प्रयासों पर चर्चा की. गौरतलब है कि अप्रैल में लद्दाख क्षेत्र में देपसांग घाटी में चीनी सैनिकों की घुसपैठ से सीमा पर तनाव का नया दौर आ गया था. एंटनी का स्वागत करते हुए ली ने कहा कि चीन और भारत महत्वपूर्ण पडोसी और साथी हैं. उन्होंने कहा कि चीन और भारत का शांतिपूर्ण सहअस्तित्व दोनों देशों और एशिया के लिए जरुरी है. जनरल वांग ने एंटनी के सम्मान में भोज की मेजबानी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










