भारतीय महिला उद्यमी को यूएइ में पुरस्कार

Updated at :16 Jul 2013 1:56 PM
विज्ञापन
भारतीय महिला उद्यमी को यूएइ में पुरस्कार

दुबई : भारत की एक महिला उद्यमी को पहली बार यूएइ का प्रतिष्ठित व्यवसाय पुरस्कार हासिल हुआ है. नर्सरी शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. ब्रिटिश आर्चर्ड नर्सरी की संस्थापक एवं सीइओ वंदना गांधी को इमिरेट्स वूमेंस अवार्ड 2013 प्रदान किया गया. उन्हें ‘व्यावसायिक श्रेणी में संपूर्ण विजेता’ […]

विज्ञापन

दुबई : भारत की एक महिला उद्यमी को पहली बार यूएइ का प्रतिष्ठित व्यवसाय पुरस्कार हासिल हुआ है. नर्सरी शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. ब्रिटिश आर्चर्ड नर्सरी की संस्थापक एवं सीइओ वंदना गांधी को इमिरेट्स वूमेंस अवार्ड 2013 प्रदान किया गया.

उन्हें ‘व्यावसायिक श्रेणी में संपूर्ण विजेता’ पुरस्कार दिया गया. वंदना गांधी ने कहा कि यह विशेष सम्मान है और दुबई सरकार की तरफ से इस महान पहल पर मैं गौरवान्वित महसूस करती हूं. निश्चित रूप से यह विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करने को प्रोत्साहित करेगा.

दुबई क्वालिटी ग्रुप ने इस पुरस्कार का आयोजन किया था. वंदना द्वारा शुरु किये गये आर्चर्ड नर्सरी के 10 चेन हैं, जो दुबई, शारजाह और अबु धाबी में संचालित होते हैं. इन्हें आइएसओ 9001: 2008 मान्यता प्राप्त है. दुबई क्वालिटी ग्रुप ने एमिरेट्स वुमेन अवार्ड की शुरुआत 2003 में की थी. पुरस्कार के लिए उन महिलाओं का चयन किया जाता है, जिन्होंने सामाजिक और आर्थिक विकास में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभायी हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola