100 साल की उम्र में की प्राइमरी परीक्षा पास

Updated at :16 Jul 2013 1:55 PM
विज्ञापन
100 साल की उम्र में की प्राइमरी परीक्षा पास

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको के ओक्सासा प्रांत में 100 साल की उम्र की एक महिला ने अपने पोतों-पोतियों के कहने पर दोबारा पढ़ाई शुरू की और उन्होंने अपने प्राइमरी स्कूल की परीक्षा भी पास कर ली. जून 1913 में जन्मी मैन्युएला हरनानदेज बचपन में बस एक साल ही प्राइमरी स्कूल जा पायी थीं. अपने गरीब […]

विज्ञापन

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको के ओक्सासा प्रांत में 100 साल की उम्र की एक महिला ने अपने पोतों-पोतियों के कहने पर दोबारा पढ़ाई शुरू की और उन्होंने अपने प्राइमरी स्कूल की परीक्षा भी पास कर ली. जून 1913 में जन्मी मैन्युएला हरनानदेज बचपन में बस एक साल ही प्राइमरी स्कूल जा पायी थीं.

अपने गरीब परिवार में घरेलू कामकाज करने के लिए उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. एक ऐसे प्रांत में जहां 15 साल से अधिक उम्र के 50 फीसदी लोग अपनी प्राइमरी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते वहां मैन्युएला का पढ़ाई नहीं कर पाना भी कोई बड़ी बात नहीं थी.

ऐसे माहौल में जब पोते-पोतियों के कहने पर 99 साल की मैन्युएला पिछले साल अक्तूबर में एक प्राइमरी स्कूल में नामांकन लेने पहुंची, तो उन्हें वहां देख कर स्कूल वालों ने यह सोचा कि संभवत: वह किसी से मिलने आयी हैं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह एक छात्र के रूप में आयी हैं, तो उन्होंने दांतों तले उंगली दबा ली.

मैन्युएला ने न सिर्फ अपनी पढ़ाई 89 साल बाद शुरू की बल्किपरिक्षाओं को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण भी किया. मैन्युएला ने बताया कि उन्हें स्कूल में बहुत अच्छा लगा और वह आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola