सभी देशों के बीच जासूसी आम बात:ओबामा

वाशिंगटन : एडवर्ड स्नोडेन द्वारा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के जासूसी कार्यक्रम का भंडाफोड़ किए जाने के बाद हो रही आलोचना को खारिज करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सभी देश नियमित रुप से दूसरों की जासूसी करते रहते हैं. स्नोडेन की ओर से लीक दस्तावेजों के अनुसार अमेरिका […]
वाशिंगटन : एडवर्ड स्नोडेन द्वारा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के जासूसी कार्यक्रम का भंडाफोड़ किए जाने के बाद हो रही आलोचना को खारिज करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सभी देश नियमित रुप से दूसरों की जासूसी करते रहते हैं.
स्नोडेन की ओर से लीक दस्तावेजों के अनुसार अमेरिका ने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास और दूसरे 37 दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों की जासूसी की.
यूरोप के देशों की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर ओबामा ने कहा, ‘‘यूरोपीय देश दुनिया के हमारे नजदीकी साङोदारों में शामिल हैं.’’ उन्होंने कहा कि जो दावे किए जा रहे हैं उनका आकलन किया जाएगा और नतीजों को अपने साङोदार देशों के साथ साझा किया जाएगा.
ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ के अनुसार अमेरिका ने जिन देशों के दूतावासों की जासूसी की है उस फेहरिस्त में यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, यूनान के दूतावासों के साथ ही जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, भारत और तुर्की शामिल हैं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










