मंडेला की हालत ‘गंभीर, लेकिन स्थिर’

प्रिटोरिया : रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है. राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज कहा, ‘‘प्रिटोरिया के अस्पताल में मंडेला की हालत अब भी गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है.’’ बीते 8 जून से फेफड़े के संक्रमण से निजात पाने के […]
प्रिटोरिया : रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है.
राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज कहा, ‘‘प्रिटोरिया के अस्पताल में मंडेला की हालत अब भी गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है.’’ बीते 8 जून से फेफड़े के संक्रमण से निजात पाने के लिए संघर्ष कर रहे मंडेला की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है. वह प्रिटोरिया के मेडीक्लीनिक हार्ट हास्पिटल में भर्ती हैं.
उधर, मंडेला की बेटी जिंदजी मंडेला ने कहा है कि उनके पिता होश में हैं और अस्पताल के कमरे में किसी नए व्यक्ति के प्रवेश करने पर पहचान रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘एक बार उन्होंने मेरी मां से कहा कि बैठ जाओ जब वह उनके बिस्तर के बगल में खड़ी थीं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










