नेपाल में बस खाई में गिरी,12 की मौत 29 घायल
Updated at : 29 Nov 2014 7:22 PM (IST)
विज्ञापन

काठमांडो: पश्चिमी नेपाल में आज हुई दुर्घटना मेंएकबस गहरी खाई में गिर गयी. इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी और 29 लोग घायल हो गये.पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तडके कैलाली जिले में हुयी. आठ यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार लोगों की एक स्थानीय अस्पताल में इलाज […]
विज्ञापन
काठमांडो: पश्चिमी नेपाल में आज हुई दुर्घटना मेंएकबस गहरी खाई में गिर गयी. इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी और 29 लोग घायल हो गये.पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तडके कैलाली जिले में हुयी. आठ यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार लोगों की एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी.
बस महेंद्रनगर से दिपायाल जा रही थी. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से पता लगता है कि चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुयी. जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बस सडक से सैकड़ों फीट नीचे जा खाई में जा गिरी थी. बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल हुए 29 लोगों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए भारत ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




